महिला काव्य मंच तमिलनाडु की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न, काव्य पाठ के इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर हुआ मंच
महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की सितंबर माह की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संस्थापक डॉ. नरेश नाज की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विशेष रिपोर्ट जनमत न्यूज़ ब्यूरो
चेन्नई/जनमत न्यूज़। महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की सितंबर माह की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संस्थापक डॉ. नरेश नाज की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरला विजय सिंह 'सरल' की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला काव्य मंच तमिलनाडु इकाई की महासचिव वनिता पगारिया ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। गोष्ठी का शानदार संचालन रेखा राय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे स्वर ज्योति मेहता ने दिया। काव्य के विविध रंग बिखेरती रचनाओं ने वातावरण को खुशनुमा कर दिया।
इन ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में मौजूद कवयित्रियों में डॉ. मंजू रूस्तगी, शकुंतला करनानी, डॉ. मिथिलेश सिंह,डा. के पद्मिनी, शिवालिका सिंह कुशवाहा, श्री देवी, ज्योति मेहता, के.महेश्वरी, निर्मला कर्ण, डा.राजलक्ष्मी कृष्णन, रेखा सुमन, सरला विजय सिंह' सरल', वनिता पगारिया, रेखा राय, रीना चौधरी शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में वनिता पगारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



