हाथरस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों से किया गया जनसंवाद, सुझाव लेकर सुविधाएं बेहतर बनाने पर दिया जोर
उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 27 अक्टूबर 2026 को मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था के सहयोग से रेल यात्रियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 27 अक्टूबर 2026 को मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था के सहयोग से रेल यात्रियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के दिशा-निर्देशन में वाणिज्य निरीक्षक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को जानना रहा।
संवाद के दौरान यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, टिकट सेवाओं तथा यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर सुझाव लिए गए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल दीक्षित, मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, मानिकचंद, संतोष कुमार तोमर, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, निर्भय गुप्ता,
जितेंद्र कुमार, विष्णु कुमार, बनवारी लाल, सुशीला देवी, सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान यात्रियों की बात सुनने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे यात्रियों से सीधे संवाद करने से उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने और सुविधाओं में सुधार के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त करने में मदद मिलती है। जनसंवाद के माध्यम से यात्रियों की भागीदारी बढ़ाने और रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया।



