लखीमपुर खीरी: पुलिस अधीक्षक से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में स्नातक एमएलसी चुनाव में कस्ता मितौली विधानसभा के विधायक सौरभ सिंह सोनू व उनके पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर से मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला व उनके समर्थक के साथ बवाल हो गया था।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में स्नातक एमएलसी चुनाव में कस्ता मितौली विधानसभा के विधायक सौरभ सिंह सोनू व उनके पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर से मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला व उनके समर्थक के साथ बवाल हो गया था।
मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ मितौली थाने में मुकदमा लिखा गया था। जिसको लेकर आज सपा सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष रामपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (SP) से मिला। उनका कहना था कि वर्तमान विधायक व उनके पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अगर नहीं होता है समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।



