बरेली में अमन व भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़
उप्र के बरेली जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज गुरुवार को धार्मिक आस्था, अमन और भाईचारे के माहौल में बड़े शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज गुरुवार को धार्मिक आस्था, अमन और भाईचारे के माहौल में बड़े शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
साथ ही योगी सरकार व बरेली पुलिस प्रशासन के आला अफ़सरों की भी जमकर प्रसंशा की। मुस्लिम आवाम ने कहा, योगी जी हैं तो सब कुछ सम्भव है।

Janmat News 
