आज का राशिफल 8 सितंबर 2025: मिथुन राशि वालों को अपमान का डर, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: मेष, मिथुन, कन्या, सिंह समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और प्रेम जीवन।

आज का राशिफल 8 सितंबर 2025: मिथुन राशि वालों को अपमान का डर, जानें सभी राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 8 सितंबर 2025: आज के ग्रह-नक्षत्र कई राशियों के लिए नए मौके और चुनौतियां लेकर आए हैं। गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में और सूर्य, बुध व केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल –

मेष राशि

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्राएं कष्टप्रद हो सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव है। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

आज अपमानित होने का भय रहेगा। मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट या किसी परेशानी का खतरा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति शुभ है। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

आपके और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नौकरी-चाकरी में दिक्कतें आएंगी। प्रेम और संतान की स्थिति शुभ। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि मानसिक डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार दोनों अच्छे। सलाह: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल रोक दें। मानसिक परेशानी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन खरीद में अड़चनें आ सकती हैं। मां और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दिख सकता है। प्रेम-संतान और स्वास्थ्य मध्यम। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि

धन हानि की आशंका है। निवेश से बचें और वाणी पर संयम रखें। मुख रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति शुभ, व्यापार भी अच्छा। सलाह: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

मानसिक और शारीरिक नकारात्मकता बनी रहेगी। हालांकि प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। घबराहट और बेचैनी से सावधान रहें। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

मीन राशि

सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय परेशान कर सकता है। मन बेचैन रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक। सलाह: काली वस्तु का दान करें।