Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी जानें अपना हाल

26 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल पढ़ें। हरतालिका तीज, रवि योग और धन-लक्ष्मी योग के खास दिन पर जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का हाल।

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी जानें अपना हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025:  आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। हरतालिका तीज और धन-लक्ष्मी योग के संयोग में कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल:

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही | शुभ रंग: हरा
आज दिन उलझनों भरा रह सकता है। बिजनेस में आए नए आइडिया पर तुरंत कदम न उठाएं। अजनबी से लेन-देन से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पार्टनरशिप में किया काम लाभ देगा।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान | शुभ रंग: सफेद
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुराने अटके धन की प्राप्ति संभव। राजनीति में सक्रिय लोग विरोधियों से सावधान रहें। बिजनेस में नई डील फायदेमंद रहेगी।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु | शुभ रंग: नीला
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। नौकरी में सतर्क रहें। विद्यार्थी विदेश शिक्षा के लिए प्रयास सफल कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक | शुभ रंग: सफेद
मेहनत का फल मिलेगा। उधार न लें-न दें। भक्ति और पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर की सजावट या रेनोवेशन की योजना बन सकती है।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी | शुभ रंग: लाल
बिजनेस में दीर्घकालिक योजनाएं सफल होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती | शुभ रंग: गुलाबी
मनोकामना पूर्ण होगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। सेहत का ख्याल रखें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद से बचें।

तुला (Libra)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। फंसा हुआ धन मिलने की संभावना। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

सामान्य दिन। खोई वस्तु मिल सकती है। पैतृक संपत्ति पर बातचीत होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी में फैसले न लें।

धनु (Sagittarius)

ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

मकर (Capricorn)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। पारिवारिक विवाद से बचें। जीवनसाथी से करियर को लेकर चर्चा हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)

नए संपर्क लाभ देंगे। शुभ कार्य का आयोजन होगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।

मीन (Pisces)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर ध्यान दें। वरिष्ठों की सलाह से लाभ होगा। बिजनेस में नए निर्णय फायदे के रहेंगे।