आज का राशिफल 30 जुलाई 2025: मेष समेत कई राशियों के लिए दिन चुनौतियों भरा, जानें क्या कहते हैं सितारे
Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: जानें आज का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, सिंह सहित कई राशियों के लिए स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर दिन तनावपूर्ण रह सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

आज का राशिफल 30 जुलाई 2025: ग्रह स्थिति के अनुसार शुक्र वृषभ में, गुरु व चंद्रमा मिथुन राशि में। दोपहर में चंद्रमा कर्क में प्रवेश करेगा जहां पहले से सूर्य और बुध स्थित हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आज का दिन कई राशियों के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए व्यापार और प्रेम संबंधों में सुधार की संभावना भी है। आइए जानते हैं, आपकी राशि का हाल:
मेष (Aries)
घरेलू सुख में बाधा आ सकती है। संपत्ति या वाहन से जुड़े निर्णयों में अड़चन आ सकती है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ (Taurus)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में मजबूती बनी रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन (Gemini)
धन से जुड़ी चिंता बनी रहेगी, पर प्रेम और संतान पक्ष बेहतर।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क (Cancer)
सेहत में सुस्ती रहेगी लेकिन व्यापार व प्रेम सामान्य रहेंगे।
उपाय: सूर्य को जल दें।
सिंह (Leo)
खर्चों में बढ़ोतरी और मानसिक तनाव की संभावना।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या (Virgo)
आय-व्यय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा टालना ही बेहतर होगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
तुला (Libra)
कानूनी मामलों से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक (Scorpio)
भाग्य भरोसे काम न करें। यात्रा नुकसानदायक हो सकती है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु (Sagittarius)
समय प्रतिकूल हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य में गिरावट और जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ (Aquarius)
शत्रु शांत रहेंगे, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces)
बच्चों की सेहत और भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा निर्णय न लें।
उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।