अयोध्या में बोले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल- कर्मचारियों के हित में है नई पेंशन स्कीम

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज अयोध्या दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में मीडिया से बातचीत की।

अयोध्या में बोले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल- कर्मचारियों के हित में है नई पेंशन स्कीम
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज अयोध्या दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में मीडिया से बातचीत की।

अर्जुन राम मेघवाल ने ओल्ड पेंशन स्कीम को मनमोहन सिंह सरकार की देन बताया। उन्होंने यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कई अहम सुधार होने की बात कही। अर्जुन राम मेघवाल ने नई पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के हित में बताया।

यूजीसी को लेकर उन्होंने कहा यूजीसी मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है और फिलहाल उसपर स्टे लागू है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ने यूनियन बजट को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

योगी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़े सुधार हुए हैं। लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए ADR, स्पेशल कोर्ट और तकनीक के उपयोग पर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जोर दिया।