निर्माणाधीन पुल में गिरी बारात की बस, कई घायल — चालक मौके से फरार
निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर पर्याप्त संकेतक एवं सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कासगंज से सोनू दूबे की रिपोर्ट —
सिढ़पुरा/कासगंज/जनमत न्यूज। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत सिढ़पुरा–अमांपुर रोड पर दहेली बुजुर्ग गांव के पास एक निर्माणाधीन नाले के पुल में बारात से भरी बस अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के समय बस में बाराती सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सिकंदराराउ क्षेत्र से अमांपुर क्षेत्र की ओर बारात लेकर जा रही थी। दहेली बुजुर्ग के पास निर्माणाधीन पुल के समीप अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर पर्याप्त संकेतक एवं सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दिए जाने की संभावना है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। बस को नाले से निकालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माणाधीन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.