बरेली में गौ वंश तस्करों का आतंक, लगातार कर रहे हैं गौ वध; नही है प्रशासन का खौफ
उप्र के बरेली जनपद से जनपद में गौ वंश तस्करों का आतंक व्याप्त है. गौ वंश तस्कर बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को भलीभांति अंजाम दे रहा है.
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद से जनपद में गौ वंश तस्करों का आतंक व्याप्त है. गौ वंश तस्कर बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को भलीभांति अंजाम दे रहा है.
जहाँ एक ओर प्रदेश की योगी सरकार गौ वंश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह वचनवद्ध है, वहीं दूसरी ओर बरेली जनपद के जिहादी गौ तस्करों में न तो शासन का कोई खौफ है और न ही प्रशासन का. जिसके चलते जिहादियो द्वारा गौ वध को ताबडतोड़ अंजाम दिया जाना बदस्तूर जारी है.
दरअसल, यह पूरा मामला बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के सतसुईया कलान के जंगल का है. जहाँ नदी किनारे थाना पुलिस की नाक के नीचे से गौ तस्कर क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस ले गए और उनके अवशेष वहीं छोड़कर थाना पुलिस को खुली चेतावनी दे गए.
साफ़ जाहिर है कि गौ वंश तस्कर किस हद तक थाना पुलिस पर हावी हैं. फ़िलहाल गौ सेवक दीपक पंडित और ज्योरा मकरंदपुर निवासी रवि कुमार ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना सीओ नीलेश मिश्रा और कोतवाल अरुण कुमार दी.
मौका-ए- वारदात पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियों में गौ वंश के अवशेषों को पाया और जांच हेतु उन्होंने इसे पशु चिकित्सा अधिकारी नवाबगंज को सौंप दिए. पशु चिकित्सक ने इन अवशेषों को परीक्षण हेतु नमूने जांच के लिए भेज दिए.
पशु चिकित्सक विपिन तोमर ने बताया कि परीक्षण में गोवंश के अवशेष होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अवशेषों को नदी किनारे मिट्टी में दबा दिया।
मामले को लेकर हिन्दू संगठन और गौ सेवकों में गहरा रोष व्याप्त है. उन्होंने थाना पुलिस की घोर लापरवाही मानते हुए थाना नवाबगंज पुलिस से आरोपी तस्करों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

Janmat News 
