हाथरस में 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

उप्र के हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

हाथरस में 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कि 23 फरवरी को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग जगह से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है।

अभियुक्त त्रिलोकी सिंह एवं धारा सिंह को किया गिरफ्तार एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है