औरैया में महिला सम्मेलन आयोजित, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा- राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही नारी
उप्र के औरैया जनपद के सदर ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति जन आक्रोश अभियान के तहत विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के सदर ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति जन आक्रोश अभियान के तहत विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस महिला सम्मेलन में जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा नारी अब घर तक सीमित नहीं है, वह राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन के बाद महिलाओं ने ब्लॉक गेट पर विपक्ष का पुतला फूंककर जोरदार विरोध जताया।
कार्यक्रम में सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा महिला सशक्तिकरण ही समाज के विकास की असली ताकत है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से सम्मेलन शक्ति प्रदर्शन और राजनीति का बड़ा संदेश बन गया।

Janmat News 
