बरेली में फर्जी IAS गैंग का भंडाफोड़, 3 महिला आरोपी गिरफ्तार; नौकरी दिलाने का देती थीं झांसा
उप्र के बरेली जनपद के बारादरी में फर्जी IAS/SDM गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग की 3 महिला आरोपी गिरफ्तार की गईं हैं जिनमे दो सगी बहनें हैं।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के बारादरी में फर्जी IAS/SDM गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग की 3 महिला आरोपी गिरफ्तार की गईं हैं जिनमे दो सगी बहनें हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में विप्रा शर्मा और शिखा शर्मा सगी बहनें हैं जबकि दीक्षा पाठक इनकी ममेरी बहन है। यह गैंग सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करता था। गैंग खासकर पर Group-D की तैयारी कर रहे छात्रों को बनाते निशाना थे।
आरोपी महिलाएं कार पर लाल बत्ती लगाकर और उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर घूमती थीं। खुद को SDM/अफसर बताकर लोगों का विश्वास जीतती थीं। UPSSSC समेत कई विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं।
फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर डाक, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजते थे। सरकारी अधिकारियों के नाम से नकली हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार किया जाता था। इस दौरान ठगी करके करीब 55 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए।
पुलिस ने सभी खाते फ्रीज करा दिए हैं। आरोपियों के पास से 4।5 लाख रुपये नकद, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल-लैपटॉप बरामद किया गया है। Mahindra XUV700 कार भी जब्त की गई है। आरोपी उसी से रोब दिखाते थे।
ठगी का यह संगठित नेटवर्क 2021-22 से चल रहा था। बारादरी पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Janmat News 
