Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल जानें। प्यार, करियर, स्वास्थ्य और भाग्य का सटीक दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। गुरु मिथुन में, शुक्र कर्क में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा बीतेगा।
मेष (Aries)
आज सतर्क रहना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। परिवार और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हनुमान जी की आराधना शुभ फल देगी।
वृषभ (Taurus)
जीवन में खुशहाली का अनुभव होगा। नौकरी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल रंग की वस्तु का दान करने से भाग्य मजबूत होगा।
मिथुन (Gemini)
शत्रु परास्त होंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की समस्या रह सकती है। लाल रंग की वस्तु का दान करें।
कर्क (Cancer)
विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सामान्य परिणाम मिलेंगे। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
सिंह (Leo)
घरेलू तनाव हो सकता है, लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। पीली वस्तु अपने साथ रखें, लाभ होगा।
कन्या (Virgo)
कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और परिजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। लाल रंग की वस्तु का दान करें।
तुला (Libra)
धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक दायरा बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। हालांकि निवेश करने से फिलहाल बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रगति और रोजगार में तरक्की संभव है। आप लोगों का आकर्षण केंद्र बने रहेंगे। हनुमान जी की उपासना करें।
धनु (Sagittarius)
मनोबल कमजोर हो सकता है। खर्च बढ़ेगा और साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। सिर दर्द या आंखों की समस्या रह सकती है। हनुमान जी की आराधना से राहत मिलेगी।
मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार अनुकूल रहेंगे। मां काली की उपासना करें।
कुंभ (Aquarius)
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में विजय के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में उन्नति और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संतुलन रहेगा। हनुमान जी की आराधना शुभ रहेगी।