Aaj Ka Rashifal 20 अगस्त 2025: मेष, मिथुन, सिंह पर बढ़ेगी जिम्मेदारी

आज का राशिफल 20 अगस्त 2025: चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में, गजकेसरी योग से वृषभ, कर्क और कन्या के लिए भाग्यशाली दिन। मेष, मिथुन, सिंह पर बढ़ेगी जिम्मेदारी।

Aaj Ka Rashifal 20 अगस्त 2025: मेष, मिथुन, सिंह पर बढ़ेगी जिम्मेदारी
Published By- A.K. Mishra

 Aaj Ka Rashifal 20 अगस्त 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा का गोचर मिथुन से कर्क राशि में हो रहा है और यह पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा और बुध की युति के साथ शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश गजकेसरी योग बना रहा है। यह योग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। खासतौर पर वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। वहीं, कुछ राशियों को जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल:

मेष (Aries)

भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में चल रही कड़वाहट खत्म होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन (Gemini)

दिन आनंदमय रहेगा। घर या दुकान खरीदने के योग हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में नया पार्टनर जुड़ सकता है।

कर्क (Cancer)

नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पिताजी से सलाह लें, फायदा होगा।

सिंह (Leo)

नए काम को फिलहाल टालें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी पुरस्कार से मन खुश रहेगा।

कन्या (Virgo)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।

तुला (Libra)

वाद-विवाद से दूर रहें। कामकाज में आई रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

नया वाहन खरीदने का योग है। किसी के कहने में आकर फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर (Capricorn)

धैर्य से काम लें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं।

कुंभ (Aquarius)

शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। सिंगल लोगों को प्यार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

मीन (Pisces)

दिन शुभ रहेगा। बॉस आपके सुझावों से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।