आज का राशिफल 22 सितंबर 2025: नवरात्रि का पहला दिन, मेष समेत इन राशियों को रहेंगे उतार-चढ़ाव
Today Horoscope 22 September 2025: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल और ग्रहों की स्थिति।

Today Horoscope in Hindi (22 September 2025, Monday):आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों को सुख-समृद्धि और शुभ अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य व मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल –
ग्रहों की स्थिति
गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, चंद्रमा कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभकारी होगा। प्रेम व संतान स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि
मानसिक अवसाद व थकान रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम व संतान स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि
घर में कलह की संभावना। स्वास्थ्य व प्रेम स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: मां काली की पूजा करें।
कर्क राशि
ऊर्जा कम रहेगी। नाक-कान-गले की समस्या संभव। व्यापार मध्यम, प्रेम व संतान स्थिति शुभ।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
धन हानि की संभावना। निवेश से बचें। स्वयं व परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार ठीक-ठाक।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि
बेचैनी व घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें।
तुला राशि
सिर दर्द, आंखों की पीड़ा और खर्च की अधिकता। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम व संतान स्थिति शुभ।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्राएं लाभकारी नहीं होंगी, पर कष्टप्रद भी नहीं। प्रेम व व्यापार मध्यम।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
कानूनी विवादों से बचें। स्वास्थ्य व व्यापार मध्यम। प्रेम व संतान स्थिति शुभ।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें। अपमानित होने का भय। स्वास्थ्य सामान्य। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम।
उपाय: मां काली की आराधना करें।
कुंभ राशि
चोट लगने या परेशानी का योग। परिस्थितियां प्रतिकूल। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में कठिनाइयां। नौकरी की स्थिति कमजोर। प्रेम व व्यापार सामान्य।
उपाय: गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।