राशियों पर पड़ेगा उच्च सूर्य का प्रभाव: कैसा रहेगा आज का दिन?

Daily Horscope: सूर्य अब मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे यह अब उच्च के हो गए हैं और खरमास की समाप्ति भी हो चुकी है।

राशियों पर पड़ेगा उच्च सूर्य का प्रभाव: कैसा रहेगा आज का दिन?
Published By: Satish Kashyap

राशिफल:सूर्य अब मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे यह अब उच्च के हो गए हैं और खरमास की समाप्ति भी हो चुकी है। गुरु वृषभ राशि में स्थित हैं, मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं, केतु कन्या राशि में हैं, चंद्रमा तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं बुध, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में गतिशील हैं।


दैनिक राशिफल (Horoscope) 

मेष राशि:
आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे, व्यापार में सफलता के संकेत हैं। करियर में उन्नति हो रही है। दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि:
विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप विजय प्राप्त करेंगे। सरकारी कामों में विवाद से बचें। सिरदर्द या आंखों की परेशानी हो सकती है। पारिवारिक और व्यापारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी। तांबे की कोई चीज दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:
बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में अनावश्यक बहस से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव की नियमित पूजा लाभकारी होगी।

कर्क राशि:
स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। घर-परिवार में थोड़ी बहुत अशांति रह सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:
आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में उन्नति होगी, सेहत में सुधार दिखेगा। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी बातें सुखद रहेंगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि:
धन आगमन के योग हैं। परिवार में नई खुशियाँ आ सकती हैं। सेहत थोड़ी सामान्य रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। फिलहाल निवेश से बचें। हरे रंग की वस्तु साथ रखें।

तुला राशि:
ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन प्रेम और व्यापारिक मामलों में दिन अच्छा है। हरे रंग की वस्तु साथ में रखें।

वृश्चिक राशि:
मन थोड़ा बेचैन रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत में सुधार है, प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक है। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि:
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। सेहत और प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल रंग अपने पास रखें।

मकर राशि:
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम और व्यापार में सकारात्मकता रहेगी। काली माता का ध्यान करें।

कुंभ राशि:
भाग्य आपके साथ है, कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा संयम बरतें। हरे रंग की वस्तु पास में रखें।

मीन राशि:
परिस्थितियाँ कुछ कठिन हो सकती हैं, सतर्कता से आगे बढ़ें। सेहत और प्रेम जीवन में सावधानी बरतें। व्यापार संतुलित रहेगा। काली जी को सफेद वस्त्र अर्पित करना लाभकारी रहेगा।