मुजफ्फरनगर: जनगणना की तैयारियों में सूचना विभाग की अहम भूमिका, सूचना अधिकारी और टीम की सक्रियता बनी मिसाल
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जनगणना से संबंधित तैयारियों एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सूचना विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जनगणना से संबंधित तैयारियों एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सूचना विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को गति देने के साथ-साथ आमजन तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अपर जिला सूचना अधिकारी नर सिंह एवं उनकी पूरी टीम की सक्रियता सराहनीय है। टीम लगातार मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।
प्रशासनिक गतिविधियों, जनहितकारी योजनाओं और जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक पहुंचाने में सूचना विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
सूचना विभाग किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। सही समय पर सही जानकारी जनता तक पहुंचाना और प्रशासन की गतिविधियों को जनसामान्य के सामने लाना विभाग की अहम जिम्मेदारी है।
मुजफ्फरनगर सूचना विभाग की टीम जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है, वह निश्चित रूप से सराहना के योग्य है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और अपर जिला सूचना अधिकारी नर सिंह के नेतृत्व में टीम का निरंतर प्रयास जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था और जनसंचार को मजबूती प्रदान कर रहा है।



