अयोध्या के जायसवाल मंदिर में सुंदरकांड पाठ, आरती और भंडारा; विनोद जायसवाल को टिकट देने की मांग

उप्र के अयोध्या धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर टेढ़ी बाजार स्थित जायसवाल मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल की ओर से राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ, आरती, संत सम्मान और भंडारे का आयोजन किया गया।

अयोध्या के जायसवाल मंदिर में सुंदरकांड पाठ, आरती और भंडारा; विनोद जायसवाल को टिकट देने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर टेढ़ी बाजार स्थित जायसवाल मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल की ओर से राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ, आरती, संत सम्मान और भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान विनोद जायसवाल ने हनुमान जी से भाजपा की 300 सीटों पर जीत की कामना की। वहीं, मंदिर के महंत श्याम सुंदर दास ने विनोद जायसवाल की समाजसेवा और लोकप्रियता की सराहना करते हुए भाजपा से टिकट देने की पैरवी की।

उन्होंने उनके राजनीतिक भविष्य, अयोध्या के विकास और राष्ट्र कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।