Aaj Ka Rashifal 29 सितंबर 2025: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 29 सितंबर 2025: जानिए आज ग्रहों की चाल का आपके स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा। पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 29 सितंबर 2025: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Published By- A.K. Mishra

ग्रहों की स्थिति
गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा और समय बेहतर हो रहा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि

दिन सावधानी से बिताएं। किसी परेशानी में न पड़ें और कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है। व्यापार भी लाभकारी रहेगा। काली जी की आराधना करें।

कर्क राशि

गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। बाकी सभी स्थिति अनुकूल रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

पढ़ाई और लेखन के लिए समय उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

गृह कलह की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार लाभ देगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि

गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

धन की प्राप्ति होगी। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। जुए-सट्टे से बचें, अन्यथा धन हानि संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति उत्तम है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

मन में चिंता बनी रहेगी। खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार उत्तम रहेंगे। यात्रा का योग भी है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।