बुलंदशहर: गंदे पानी के जलभराव के बीच से निकली अर्थी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
उप्र के बुलंदशहर जनपद के गांव चरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाँव मे गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से अर्थी निकाली जा रही है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के गांव चरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाँव मे गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से अर्थी निकाली जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव चरोरा का बताया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि गांव में नाली का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इस गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से गांव के लोग अर्थी को ले जा रहे हैं।
इस सम्बंध में ग्रामीणों में भी आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इस बाबत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है कि गांव में जलभराव कैसे हो रहा है।


