उरई के रामपुरा कस्बे में बढ़ते अपराध और भाजपा नेता को नागिन डांस कराने में थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

उप्र के उरई जिले के रामपुरा कस्बे में थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा को थाने के कमरे में बंद कर नागिन डांस करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। 

उरई के रामपुरा कस्बे में बढ़ते अपराध और भाजपा नेता को नागिन डांस कराने में थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/ जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिले के रामपुरा कस्बे में थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा को थाने के कमरे में बंद कर नागिन डांस करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है।  घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर थानाध्यक्ष को लाइन भेज दिया है।

घटनाक्रम

रामपुरा कस्बे में आए दिन चोरी और अवैध मिट्टी खनन की घटनाएं बढ़ रही हैं।  पिछले महीने स्थानीय भैरव मंदिर में भगवान भैरव नाथ की एक आंख चोरी हो गई थी, जिसका पर्दाफाश आज तक नहीं हो पाया है।  इसी बीच भाजपा नेता दिनेश मिश्रा के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को शराब के नशे में बबाल करने पर रामपुरा पुलिस ने पकड़ लिया।

दिनेश मिश्रा अपने नौकर को छुड़वाने थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह से वार्ता की।  आरोप है कि बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की, जो दिनेश मिश्रा ने देने से मना कर दिया।  इसके बाद थानाध्यक्ष का पारा आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने दिनेश मिश्रा को एक कमरे में बंद कर नागिन डांस करने का दबाव बनाया।

विधायक और पुलिस अधीक्षक से शिकायत

स्थानीय विधायक मूलचंद निरंजन ने भी थानाध्यक्ष से बात की, लेकिन वे किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे।  इसके बाद भाजपा नेता दिनेश मिश्रा, अंकुर मिश्रा, कमलेश पाठक, राजेश मिश्रा, सुनील शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मुलाकात की और पूरा घटनाक्रम से अवगत कराया।

एसपी विनय कुमार सिंह ने अपने स्रोतों से घटना की जानकारी जुटाई, जो सही पाई गई।  सोमवार रात्रि को पुलिस अधीक्षक ने रामपुरा थाने से थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को लाइन भेज दिया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह के खिलाफ इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।  उनका दावा है कि थाने में आने वाले कुछ लोगों को अलग-अलग कमरों में बुलाकर डांस कराया जाता था और उन्हें दोबारा थाने के आसपास न आने की चेतावनी दी जाती थी।

यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल खड़ा करता है और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारियों पर ही गंभीर आरोप लगना चिंताजनक है।

उरई जिले के रामपुरा कस्बे में थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा को थाने के कमरे में बंद कर नागिन डांस करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है।  घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर थानाध्यक्ष को लाइन भेज दिया है।