औरैया: बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में लगा भक्तों का तांता, कर रहे दर्शन और पूजा-अर्चना
उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित सेहुद हनुमान मंदिर में आज बुढ़वा मंगल पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिबियापुर स्थित सेहुद हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित सेहुद हनुमान मंदिर में आज बुढ़वा मंगल पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिबियापुर स्थित सेहुद हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।



