रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में 02 गौकश आरोपी गिरफ्तार; तमंचे-कारतूस व गौकशी के उपकरण बरामद
उप्र के रामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 02 गौकश आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 02 गौकश आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गंज पुलिस द्वारा स्वार चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान स्वार की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए चाकू चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया, अजयपुर केसरपुर को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गयी। बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करते हुए उठकर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें मुख्य आरक्षी विशाल अहमद घायल हो गये।
आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 02 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दोनों अरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गिरफ्तार/घायल आरोपियों की पहचान लालू उर्फ मुकर्रम पुत्र जाहिद कुरैशी उर्फ अब्बु मुल्ला निवासी पीला तालाब थाना गंज जनपद रामपुर जबकि दूसरे आरोपी की पहचान परवेज पुत्र शब्बीर निवासी तीतर वाली पाखड थाना गंज रामपुर के रुप में हुई ।
पकड़े गए दोनों अरोपियों के अपराध में सन 2018 में थाना कलक्टर बक गंज (थाना सीबी गंज) जनपद बरेली में गोकशी करते समय एक सिपाही की हत्या करने में आरोपी परवेज शामिल रहा है। घायल आरक्षी और आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पकड़े गए अरोपियों के पास से दो अदद तमंचे 315 बोर नाजायज मय जिंदा कारतूस 315 बोर,एक मिस फायर जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक तमंचे की नाल में फंसा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुये हैं।




