रायबरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरों पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र की रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरों पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सूचना पर मिली, जिसके आधार पर थाना क्षेत्र के बरेला मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव उर्फ गोलू पुत्र राजकिशोर, निवासी ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी, थाना खीरों, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गैंग बनाकर अपराध को अंजाम देता था और क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम किए हुए था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई को थाना खीरों पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। रायबरेली पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Janmat News 
