ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे घोषित, अयोध्या के परमा एकेडमी के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
CISCE ने आज ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे घोषित किए जिसमें अयोध्या के परमा एकेडमी का रिजल्ट 100% रहा।जिसमे कक्षा 12 में प्रतिभा ने 92% अंकों के साथ टॉप किया। आयुषी ने 89% और शिवानी ने 88% अंक प्राप्त किए।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। CISCE ने आज ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे घोषित किए जिसमें अयोध्या के परमा एकेडमी का रिजल्ट 100% रहा।जिसमे कक्षा 12 में प्रतिभा ने 92% अंकों के साथ टॉप किया। आयुषी ने 89% और शिवानी ने 88% अंक प्राप्त किए।
अक्षत ने Physical विषय में 99 अंक लाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कक्षा 10 में पल्लवी 89% के साथ प्रथम रहीं, रितिका ने 85% और कनिका ने 84% अंक पाए।
इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीता राय और समस्त शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालयों में सफलता पर जश्न का माहौल रहा।
प्रधानाचार्या सुनीता राय ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर इस खास दिन को यादगार बनाया और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Janmat News 
