भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का गृह जनपद हाथरस में हुआ भव्य स्वागत, बुलडोजर से की गई पुष्प वर्षा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रज बहादुर भारद्वाज के तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद हाथरस आगमन पर उनका कैलोरा चौराहा स्थित ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रज बहादुर भारद्वाज के तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद हाथरस आगमन पर उनका कैलोरा चौराहा स्थित ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद समाजसेवी ठाकुर पंकज सिंह के प्रतिष्ठान पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई तथा फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर ठाकुर पंकज सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती देवी ने उनका जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, आदित्य करौ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


