फतेहपुर पुलिस ने IGRS रैंकिंग में रचा इतिहास, हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान
फतेहपुर पुलिस ने IGRS रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में फतेहपुर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की फतेहपुर पुलिस ने जन शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में फतेहपुर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
माह दिसंबर 2025 के प्रदर्शन में फतेहपुर जनपद के सभी 22 थाने प्रदेश में अव्वल रहे। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के सशक्त नेतृत्व में यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हुआ है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का संदेश दिया है।

Janmat News 
