अयोध्या: एच.सी. जे एकेडमी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

उप्र के अयोध्या जनपद के एच.सी. जे एकेडमी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और भावपूर्ण विदाई समारोह 'फेयरवेल' का आयोजन किया गया।

अयोध्या: एच.सी. जे एकेडमी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के एच.सी. जे एकेडमी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और भावपूर्ण विदाई समारोह 'फेयरवेल' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने उन्मुक्त विद्यार्थियों को शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ नई मंज़िलों के लिए विदा किया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका डॉ. शिक्षा जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस खास दिन पर छात्र स्मार्ट कोट-पैंट में और छात्राएं सुंदर साड़ियों में शोभायमान थीं, जो उनके नए जीवन की ओर बढ़ते कदमों के आत्मविश्वास को दर्शा रहे थे।

कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण उल्लास से भर गया। विद्यालय के सीईओ उमेश जैन एवं प्रशासनिक अधिकारी अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत और आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

प्रबंध निदेशक डॉ. शिक्षा जैन एवं कक्षा अध्यापिका श्रीमती कंचन द्विवेदी ने अपने भावपूर्ण संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन के संघर्षों में धैर्य बनाए रखते हुए और अपने माता पिता को प्राथमिकता देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रेरक संदेश दिया।

इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर शिप्रा मेहरोत्रा, सी.सी.ए. प्रभारी  आकाशी यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों जैसे अनिता, संगीता, सुष्मा, के .डी ,शिवकरण, विष्णु, राजन, के.के .,शुभम, सौरभ, सुनीता, आदि सभी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान आयोजित रोचक प्रतियोगिताओं में 'मिस्टर फेयरवेल' का खिताब अमन जायसवाल ने और 'मिस फेयरवेल' का खिताब रिद्धि जैन ने जीता।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिलीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ एक सफल और नेक इंसान बनने का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा स्कूली जीवन में बनाई गई यादों को सदैव संजोए रखने का भी अनुरोध किया। यह समारोह विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच बने अटूट रिश्ते और सुखद स्मृतियों का प्रतीक बनकर रहा।