हाथरस में 9 मई को होगा महाराणा प्रताप की जयंती का भव्य आयोजन, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
उप्र के हाथरस जनपद के मथुरा रोड स्थित स्वदेशी हिन्द पार्टी के मुख्य कार्यालय पर 9 मई 2026 को हिन्दू हृदय सम्राट श्री महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के मथुरा रोड स्थित स्वदेशी हिन्द पार्टी के मुख्य कार्यालय पर 9 मई 2026 को हिन्दू हृदय सम्राट श्री महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
शोभायात्रा के लिए बनी समिति के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया और सहसंयोजक सुरेन्द्र सिंह पौरुष, नरेश प्रधान, छोटू राणा, मधुर प्रताप, भानुप्रताप सिंह, अंशू चौहान, मोहित चौहान, शिवम भदौरिया का पगड़ी व पटका और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वदेशी हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र गहलोत ने शोभायात्रा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। यह शोभायात्रा आगमी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होकर दाऊजी महाराज मंदिर पर समापन होगी।
स्वागत समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवनीश वशिष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वदेशी हिन्द पार्टी एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रहलाद सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री हरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पूर्वांचल प्रभारी जयप्रकाश तिवारी,
प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा योगेंद्र सिंह गहलौत, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भीकम सिंह चौहान, मदन बाबा, पवन गहलौत, विक्की ठाकुर, महेश चन्द्र, अभय कुमार सिंह, किशन राठौर, बिट्टू भाई,
दीपक पौरुष, उदय राणा, मोना ठाकुर, आशीष जादौन, शिव फ़ोड़दार, गुड्डू जादौन, कपिल राघव, मदन राघव, धीरज पांडेय, कन्हैयालाल, अजय पंडित, देवेन्द्र सिंह चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Janmat News 
