मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी GST बिल बनाकर व्यापारियों से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम और GSTIN का दुरुपयोग कर व्यापारियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी GST बिल बनाकर व्यापारियों से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम और GSTIN का दुरुपयोग कर व्यापारियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंवरपाल पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम लुहारली, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, हाल निवासी मेरठ के रूप में हुई है।

ऐसे करता था ठगी

आरोपी इंटरनेट से विभिन्न फर्मों का डाटा जुटाकर उनके नाम से फर्जी बिल तैयार करता था। इसके बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापारियों से संपर्क कर उत्पादों के फोटो भेजता और भुगतान प्राप्त करने के बाद नकली सामान भेजता या सामान की सप्लाई ही नहीं करता था।

8 राज्यों में 15 शिकायतें, 12 लाख की ठगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्यों से कुल 15 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी मिली है।

यह सामान हुआ बरामद

* 2 मोबाइल फोन

* 3 सिमकार्ड

* करीब 8 लाख रुपये के फर्जी बिल

एसएसपी सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क की जांच कर रही है।