अयोध्या में आज से शहर से लेकर गांव तक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू
उप्र की रामनगरी अयोध्या में आज 17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में आज 17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 मार्च को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से होगी। इस आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल कर रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया की कल से इस कार्यक्रम शुरुआत अयोध्या हनुमानगढ़ी पर दोपहर 3बजे राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड प्रारम्भ होंगी और 5 बजे इसका समापन होगा उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अयोध्या संत महंत व साधु और श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद यह अभियान शहर से निकलकर गांवों तक पहुंचाया जाएगा। गांवों के मंदिरों में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव के लोगों को सुंदरकांड पाठ से जोड़ना और विश्व मे शांति और देश के कल्याण के लिया किया जा रहा है।ये राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड का पाठ एक वर्ष तक चलेगा।
हर मंगलवार को अयोध्या जनपद के प्रत्येक गांव मे सुंदर काण्ड का पाठ किया जायेगा और प्रसाद वितरण किया जायेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने सभी से इस राष्ट्र कल्याण सुंदर कांड पाठ में सम्मिलित होने की अपील किया।

Janmat News 
