प्रतापगढ़: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, अंबेडकर चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अंबेडकर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अंबेडकर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सपाई चौराहे पर एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और अंबेडकर चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया है।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपाइयों ने इसे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह के दमन से डरने वाली नहीं है।
नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है और सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में रही।



