उरई महायोजना-2031 का बनेगा जोनल प्लान, शहर में कई स्थलों पर लगेगें हाईमास्टच; रोशन होगा शहर
मण्डलायुक्त झांसी/अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण, उरई विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण की 31वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। मण्डलायुक्त झांसी/अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण, उरई विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण की 31वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक में 30वीं बोर्ड बैठक के प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित एजेंडा एवं अवस्थापना निधि से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मौजा बडेरा एवं बड़ागाँव तहसील उरई में प्रस्तावित नई टाउनशिप हेतु आपसी सहमति से नियमानुसार भूमि क्रय किए जाने हेतु भूमि दरों का अनुमोदन प्रदान किया गया।
उरई महायोजना- 2031 के अंतर्गत निर्धारित विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने हेतु बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। जोनल प्लान बन जाने से विभिन्न भू प्रयोग के अंतर्गत अनुमन्य क्रियाओं का मानचित्र स्वीकृत होना आसान हो जाएगा। इसके अतिरिक्त उरई शहर के विभिन्न स्थलों पर सड़क, इंटरलॉक एवं प्रकाश व्यवस्था से सम्बन्धित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी।
बोर्ड बैठक में मण्डलायुक्त/अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव परमानन्द यादव, सहयुक्त नियोजक स्मिता निगम, प्राधिकरण के मुख्य लेखाधिकारी सहित बोर्ड सदस्य बृजभूषण सिंह मुन्नू, डा. अनिल यादव एवं दिलीप दुबे तथा प्राधिकरण के अभियन्ता सहित अन्य समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।




