बांदा में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, छापेमारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार

उप्र के बांदा जनपद में घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। छापेमारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

बांदा में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, छापेमारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। छापेमारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में असलहे और असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ है। अभियुक्त अवैध असलहा बनाकर चोरी से 7 से 8 हजार रुपये में बिक्री करते थे।

अभियुक्त अवैध असलहा बनाकर बाँदा व उसके आसपास के क्षेत्रों में करते बिक्री थे। सूचना पर पुलिस ने गांव में बने कच्चे मकान में घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा। मामला नरैनी थाना के मोतियारी गांव का है।