प्रतापगढ़ पहुंचे एडीजी जोन ज्योति नारायण, मां चंद्रिकन धाम में किया दर्शन पूजन व स्थलीय निरीक्षण

उप्र के प्रतापगढ़ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने अंतू थाना क्षेत्र प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चंद्रिकन देवी धाम में विधि विधान से दर्शन पूजन किया

प्रतापगढ़ पहुंचे एडीजी जोन ज्योति नारायण, मां चंद्रिकन धाम में किया दर्शन पूजन व स्थलीय निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट  

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने अंतू थाना क्षेत्र प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चंद्रिकन देवी धाम में विधि विधान से दर्शन पूजन किया और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी ने मंदिर के पुजारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक बृज नन्दन राय सीओ प्रशांत राज हुड्डा, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने जिले की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।