मुजफ्फरनगर: आजाद समाज पार्टी में सद्दाम राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा जिला प्रभारी नियुक्त
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सद्दाम राणा को युवा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सद्दाम राणा को युवा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, युवा मंडल अध्यक्ष रविकांत गौतम एवं युवा जिला अध्यक्ष नसीम राणा के द्वारा की गई।
सद्दाम राणा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को जिले में मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक युवा राजनीतिक पार्टी से जुड़ेंगे।
युवा जिला प्रभारी के रूप में सद्दाम राणा की जिम्मेदारी युवाओं को पार्टी से जोड़ने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को राजनीतिक स्तर पर उठाने की होगी।
उनकी नियुक्ति से जिले में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। सद्दाम राणा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



