Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: जानें आज सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ 12 राशियों के जीवन में आज कैसा बदलाव आएगा? जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल—स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और व्यापार का पूरा भविष्यफल। ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से जाने आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: जानें आज सभी 12 राशियों का भाग्यफल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: आज ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, चंद्रमा कन्या में रहकर शाम को तुला राशि में प्रवेश करेगा और यहां शुक्र के साथ संयोग बनाएगा। सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ व शनि मीन राशि से गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं—मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से  इन ग्रहों का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा| राशिफल -

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आनंद और रोमांस से भरा रहेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा और प्रेमी-युगल की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही बहुत अच्छे रहेंगे।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

वृषभ राशि (Taurus)

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें, विशेषकर हार्मोनल समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल है, व्यापार भी अच्छा रहेगा।
उपाय: सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

किसी भी शुभ निर्णय के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार लाभदायक।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति भी शुभ। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।
उपाय: पीली वस्तु रखें।

कन्या राशि (Virgo)

धन का आगमन होगा और परिवार में वृद्धि संभव है। आपकी वाणी आज बेहद प्रभावशाली रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम, लेकिन आज निवेश न करें।
उपाय: सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra)

आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी मजबूत रहेगा।
उपाय: सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है, पर कोई अशुभता नहीं। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होगा।  मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा।
उपाय: लाल वस्तु रखें।

मकर राशि (Capricorn)

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है।स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद अच्छा रहेगा।
उपाय: सफेद वस्तु रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में भाग लेने के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे।
उपाय: हरी वस्तु रखें।

मीन राशि (Pisces)

परिस्थितियाँ थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित या दान करें।