आज का राशिफल 14 जून 2025: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
14 जून 2025 का दिन राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों को करियर और शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे, तो वहीं कुछ को स्वास्थ्य और वित्त संबंधी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल और शुभ रंग।

मेष राशि:
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जबकि कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा, जिससे समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी मित्र से निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग प्रयास बढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
वृष राशि:
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं, मौसम का असर महसूस होगा। व्यापार में जल्दबाजी से नुकसान संभव है। लेनदेन में दस्तावेजी साक्ष्य जरूरी है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: काला
मिथुन राशि:
व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। कोई नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। कार्यस्थल पर तरक्की मिलने से खुशी मिलेगी। संपत्ति विवाद सुलझाने की कोशिश करें। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नीला
कर्क राशि:
कामों में सोच-समझ से फैसले लें। साझेदारी में कार्य न करें। बच्चों के साथ आउटिंग संभव है। पारिवारिक मसलों में सूझबूझ दिखानी होगी। निवेश संबंधी प्रस्ताव पर जल्दबाजी न करें। वाहन खरीद की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
सिंह राशि:
परोपकारी कार्यों में भाग लेंगे और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी समारोह की योजना बन सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें। किसी अतिथि के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
कन्या राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। खानपान का आनंद लेंगे। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। आय में वृद्धि संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
तुला राशि:
उलझनों से भरा दिन रहेगा, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। भाई-बहनों से रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यापार में लाभदायक संपर्क बनेंगे। संतान की संगति पर नजर रखें। निर्णय में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: लाल
वृश्चिक राशि:
दिन आनंददायक रहेगा। किसी परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। नए घर के निर्माण की शुरुआत हो सकती है। यात्रा की योजना बाधित हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
मकर राशि:
मिश्रित फल मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। कार्यों में संयम और योजना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
कुंभ राशि:
नए संपर्कों से लाभ होगा। विवेक से निर्णय लें, तो नई पहचान बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अतिथि आगमन से घर में रौनक रहेगी। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा।
शुभ रंग: बादामी
मीन राशि:
नवाचार के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में बदलाव की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विचारों का लाभ मिलेगा। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नीला