सीतापुर में टेक्नीशियन के भरोसे अल्ट्रासाउंड, मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप; पंजीकरण पर भी संदेह

उप्र के सीतापुर जनपद में कहीं टेक्नीशियन के भरोसे अल्ट्रासाउंड तो कहीं पैथोलॉजी के पंजीकरण पर सवाल उठ रहे हैं। जनपद में जांच केंद्रों के संचालन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सीतापुर में टेक्नीशियन के भरोसे अल्ट्रासाउंड, मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप; पंजीकरण पर भी संदेह
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में कहीं टेक्नीशियन के भरोसे अल्ट्रासाउंड तो कहीं पैथोलॉजी के पंजीकरण पर सवाल उठ रहे हैं। जनपद में जांच केंद्रों के संचालन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।

लहरपुर के प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर और बिसवां के मिहिर अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टेक्नीशियन जांच कर रहा है। वहीं, दोनों सेंटरों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय चिकित्सकों ने कुछ जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्टों के आधार पर इलाज करने में कुछ मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

अल्ट्रासाउंड के बाद अब पैथोलॉजी पर भी सवाल! प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर के सामने संचालित प्राइम पैथोलॉजी को लेकर आरोप है कि केंद्र बिना पंजीकरण के टेक्नीशियन के भरोसे चल रहा है।

यदि ऐसा है, तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

अब सवाल है-जांच कब होगी और कार्रवाई कब दिखेगी ? क्या स्वास्थ्य विभाग इन केंद्रों के पंजीकरण, संचालन और योग्य स्टाफ की उपलब्धता की जांच करेगा, या मरीजों की शिकायतें यूं ही सवाल बनकर रह जाएंगी? फिलहाल, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।