कन्नौज में खड़गे के खिलाफ भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कहा- पीएम के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

उप्र के कन्नौज जनपद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। कन्नौज में खड़गे के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

कन्नौज में खड़गे के खिलाफ भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कहा- पीएम के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। कन्नौज में खड़गे के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा इस तरह हमारे पीएम के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की। गौरतलब है कि खड़गे ने एक बयान में कहा था कि मोदी क्या मोदी का बाप भी हटेगा।