अब्दुल सत्तार सपा नेता नहीं, भाजपा नेता है- बोले औरैया के सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम
उप्र के औरैया जनपद में गैंगेस्टर एक्ट में हुई अब्दुल सत्तार की गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में गैंगेस्टर एक्ट में हुई अब्दुल सत्तार की गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
दरअसल, सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा अब्दुल सत्तार सपा नेता नहीं, भाजपा नेता है। उन्होंने पत्रकारों से खबर में प्रकाशित जानकारी को ठीक करने की अपील की।
बता दें कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अब्दुल सत्तार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया में उसे सपा नेता बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक पहचान को लेकर औरैया में चर्चा तेज हो गई।

Janmat News 
