बलरामपुर: दीपावली पर एक लाख मिठाई के डिब्बे बांटेंगे कांग्रेस नेता, कहा- यह मोहब्बत व अपनापन का रिश्ता

उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान व उनकी टीम के द्वारा दीपावली के इस पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी लोगों का मुंह मीठा कराकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाएगी।

बलरामपुर: दीपावली पर एक लाख मिठाई के डिब्बे बांटेंगे कांग्रेस नेता, कहा- यह मोहब्बत व अपनापन का रिश्ता
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान व उनकी टीम के द्वारा दीपावली के इस पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी लोगों का मुंह मीठा कराकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाएगी।

इस पहल के तहत हसीब खान के द्वारा करीब एक लाख मिठाई के डब्बे तैयार कराये जा रहे हैं, ताकि त्यौहार की खुशियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। हसीब खान की टीम लगातार मिठाई के डब्बे तैयार करने में लगी है।

इस अवसर पर हसीब खान ने उतरौला विधानसभा वासियों व देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि लोगों के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं है बल्कि मोहब्बत, अपनापन व पारिवारिक जुड़ाव का है। इसी भावना के साथ हर साल त्योहारों पर लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करते हैं।