खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी पहुंचे बलरामपुर, पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व सेमीफाइनल कहे जाने वाले शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी पहुंचे बलरामपुर, पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व सेमीफाइनल कहे जाने वाले शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी अपने काफिले के साथ बलरामपुर जनपद पहुंचे।

सपा कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जमकर स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री याशर शाह, पूर्व मंत्री सलिल सिंह, सपा विधायक राकेश यादव, गोरखपुर के शिक्षक नेता कमलेश यादव, सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि देश का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला पत्रकार किसी सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं है।

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पत्रकारों को पेंशन देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मांग रखेंगे और प्रदेश में सरकार बनने पर पत्रकारों को पेंशन दिलाया जाएगा। पत्रकार भी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत महत्वपूर्व स्तम्भ कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार न केवल सूचनाओं का संकलन करता है उसका प्रकाशन करता है बल्कि पूरे समाज को दिशा देने का काम करता है। लेखनी जब चलती है तो कई बार सरकारें हिल जाती है सरकारें गिर जाती है।

उन्होंने कहा कि इतना महत्वपूर्ण पक्ष पत्रकार का है लेकिन किसी सरकार के एजेंडे में नहीं है । हम सब समाजवादी इसकी पहल करके कोशिश करेंगे कि अखिलेश जी तक पत्रकारों को पेंशन देने की बात पहुंचायेंगे हम चाहेगें की पत्रकारों को पेंशन मिले।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, मदरसा शिक्षक का वेतन, छात्रवृति, शिक्षकों की छुट्टी तमाम सुविधाएं बीजेपी सरकार ने समाप्त कर दी है। उन्हें पुनः शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी में निष्ठा की कद्र नहीं होती है यही कारण है कि तमाम लोग बीजेपी को अलविदा कह कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए जहां लोगों को पूरा सम्मान मिल रहा है।