पीलीभीत में नवरात्रि को लेकर अलर्ट, SP और ASP ने किया पैदल गश्त; परखी मंदिरों की सुरक्षा

उप्र के पीलीभीत जनपद में आगामी शारदीय नवरात्रि एवं त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत में नवरात्रि को लेकर अलर्ट, SP और ASP ने किया पैदल गश्त; परखी मंदिरों की सुरक्षा
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में आगामी शारदीय नवरात्रि एवं त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख देवी मंदिरों में पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा पूजा-पाठ व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए