संभल में तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच दर्दनाक हादसा, पेड़ के नीचे दबकर ई-रिक्शा चालक की मौत

उप्र के संभल जनपद में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के चलते दर्दनाक हादसा होने की खबर है. तूफान से बचने के लिए ई-रिक्शा चालक ने जिस पेड़ का लिया उसी पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

संभल में तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच दर्दनाक हादसा, पेड़ के नीचे दबकर ई-रिक्शा चालक की मौत
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के चलते दर्दनाक हादसा होने की खबर है. तूफान से बचने के लिए ई-रिक्शा चालक ने जिस पेड़ का लिया उसी पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

पूरा मामला जनपद के असमोली थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे असमोली गांव के धर्मशाला अड्डे पर बारिश और तूफान से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े ई-रिक्शा चालक पर पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तीन JCB मशीनों और एक हाइड्रा की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव निकालने का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान भोला सिंह (50 वर्ष) पुत्र रामचंद्र, निवासी असमोली गांव के रूप में हुई है।

बता दें कि संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई थी। इससे बचने के लिए भोला सिंह करीब 60 फीट लंबे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। भोला सिंह पेड़ के नीचे दब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

पेड़ के नीचे ई-रिक्शा चालक के दबे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तूफान के दौरान दूसरी घटना भी हुई। गुड्डू मिस्त्री की दुकान पर इकरार अपना टेंपो ठीक कराने पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 60 फीट ऊंचा पेड़ टूटकर टेंपो पर गिर गया। पेड़ गिरने से टेंपो के पीछे के दोनों टायर तेज आवाज के साथ फट गए।