मुजफ्फरनगर में सरकारी संपत्ति का बोर्ड उखाड़ने का आरोप, वीडियो वायरल; कार्रवाई पर उठे सवाल
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में सरकारी संपत्ति पर राजस्व विभाग एवं एसडीएम की टीम द्वारा लगाया गया सरकारी बोर्ड कथित रूप से उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में सरकारी संपत्ति पर राजस्व विभाग एवं एसडीएम की टीम द्वारा लगाया गया सरकारी बोर्ड कथित रूप से उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया गया कि सरकारी जमीन की पहचान के लिए राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर बोर्ड लगाया था, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। अब सवाल उठ रहा है कि सरकारी संपत्ति पर लगे बोर्ड को हटाने की हिम्मत करने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर सरकारी बोर्ड हटाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।




