प्रतापगढ़ : ईद मिलादुन्नबी पर हंडौर में निकला जुलूस, शेखपुर से सगरा सुंदरपुर तक पहुंचा; पुलिस सुरक्षा में रहा कार्यक्रम
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व बुधवार को क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए और पारंपरिक जुलूस निकाला।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व बुधवार को क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए और पारंपरिक जुलूस निकाला।
हंडौर चूड़िहारपट्टी से शुरू हुआ जुलूस शेखपुर और रहीमाकुली होते हुए सगरा सुंदरपुर लक्ष्मणपुर रोड तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। लोग धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरे रास्ते उत्साह का माहौल बना रहा।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया। पर्व के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।




