अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या; बोले- चोर हर जगह मिल सकते हैं, इससे मंदिर की गरिमा कम नहीं होती
फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर आज राम नगरी अयोध्या पहुंचे और फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर आज राम नगरी अयोध्या पहुंचे और फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले- "चोर हर जगह मिल सकते हैं, इससे मंदिर की गरिमा कम नहीं होती। 500 साल में बना मंदिर कुछ लोगों की हरकतों से छोटा नहीं हो सकता।"
उन्होंने कहा कि घर में चोरी होने पर चोर को दोष देते हैं, घर को नहीं। जिन लोगों ने दान दिया, उन्होंने रिश्वत के तौर पर नहीं दिया कि भगवान ही सुरक्षा करेगा।


