मिर्जापुर में बच्चों के अधिकारों का हो रहा हनन, विद्यालय में नाली साफ कराते दिखे अध्यापक

उप्र के मिर्जापुर जनपद से कम्पोजिट विद्यालय में अध्यापक द्वारा बच्चों से नाली साफ कराने की खबर सामने आ रही है। मामला पटेहरा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय ढउआ का है।

मिर्जापुर में बच्चों के अधिकारों का हो रहा हनन, विद्यालय में नाली साफ कराते दिखे अध्यापक
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद से कम्पोजिट विद्यालय में अध्यापक द्वारा बच्चों से नाली साफ कराने की खबर सामने आ रही है। मामला पटेहरा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय ढउआ का है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में जमे पानी के लिए अध्यापक नाली साफ करा रहे हैं। हाथ मे फावड़ा लेकर बच्चे स्कूल की नाली की सफाई कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विंध्याचल में चल रहा वहीं दूसरी तरफ पटेहरा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय ढउआ में बाल अधिकार का हनन हो रहा है।

इस मामले पर BSA अनिल कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मै मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में हूं। मामले को संज्ञान ले लिया गया है। कार्यवाही की जाएगी। यह वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।